April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लगभग एक हजार लाख से भी अधिक की लागत से बनने वाली 21 किलोमीटर सड़को का शिलान्यास किया।

लगभग एक हजार लाख से भी अधिक की लागत से बनने वाली 21 किलोमीटर सड़को का शिलान्यास किया।

 

रिपोर्ट :राहुल कुमार, गोरौल वैशाली 

वैशाली :लालगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत लगभग एक हजार लाख से भी अधिक की लागत से बनने वाली 21 किलोमीटर सड़को का शिलान्यास किया। जिसमें लालगंज सराय रोड के प्रबोधी से पौड़ा, सिरसा उच्च विद्यालय के सामने से सहथा चौक, लालपुरा होते हुए प्रतापटांड तक जाने वाली सड़क,प्रतापटांड से रामपुर बखरा, पुरनटांड से दिलावलपुर चौक, सिरसा बिरन में इमादपुर-पकड़ी पथ पर नवोदय विद्यालय के पास से नुनिया टोली कि सड़क, वारिसपुर भुइयां स्थान से उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिरखौआ तक की सड़क बोअरिया से हाई स्कूल होते हुए असकरणपुर हाट की सड़क मोहम्मदपुर मझौली से पांडे टोला की सड़क, शाहपुर तिवारी टोला से रहसा तक की सड़क तथा तुर्की से बिहारी तक कि सड़क शामिल है।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह जी, अरविंद कुमार सिंह जी ,अनिल कुमार जी, विश्वजीत कुमार जी, आनन्द कुमार जी,धुर्जटी पाराशर जी, जितेंद्र चौरसिया जी,विनीत कुमार जी, राजेश तिवारी जी, प्रेम सिंह जी, रजनीश कुमार जी, संटू कुमार जी, कुणाल गुप्ता जी, डा.अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार गब्बर जी गौतम जी मुकेश यादव जी तथा विभागीय अभियंताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
रिपोर्ट राहुल कुमार
पिछले 4 वर्षों के मेरे कार्यकाल में 44 सड़कों का निर्माण मेरे द्वारा कराया गया है। 11 सड़कों का आज शिलान्यास किया और आगे आने वाले दिनों में 25 से भी ज्यादा सड़कों का शिलान्यास कर निर्माण पूरा कराया जाएगा। तथा तीन बड़ी सड़के इनका भी शिलान्यास करते हुए कार्य पूरा कराया जाएगा । इमादपुर से पकड़ी तक जाने वाली सड़क, सिरसा हनुमान चौक से शीतल भकरहर जाने वाली सड़क तथा भगवानपुर से टोटहा जाने वाली सड़क की भी निविदा तुरंत ही निकल जाएगी और इसको अपने इस कार्यकाल के अंदर-अंदर पूर्ण करने की पूरी कोशिश हमारी है जिसमें हम सफल भी होंगे। लालगंज में आवागमन की सुविधा बेहतर हो उसको लेकर हम निरंतर प्रयास कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.