April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अखंड सौभाग्य की सलामती के लिए सुहागिनों ने की हरितालिका (तीज )व्रत।

अखंड सौभाग्य की सलामती के लिए सुहागिनों ने की हरितालिका (तीज )व्रत।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया दिन शुक्रवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा भक्ति के साथ सुहागिनों ने हरितालिका तीज व्रत कर अपने सुहाग की सौभाग्य की कामना की। इस मौके पर सुहागवती नारियों द्वारा अपने अखंड सौभाग्य की सलामती के लिए घर-घर में हरितालिका तीज व्रत का आयोजन कर पति की लंबी आयु की कामना की । इस पर्व में भगवान भोलेनाथ पार्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा भक्ति के साथ की जाती है तथा उनसे अपने सुहाग की सलामती की आशीर्वाद मांगी जाती है ।इस अवसर पर श्रद्धा भक्ति के साथ सभी मिष्ठान, फल एवं भोला बाबा के प्रिय भांग, धतूर ,बेलपत्र, पुष्प से पूजा अर्चना की जाती है ,जिससे भोले बाबा प्रसन्न होकर उसे अखंड सौभाग्य की आशीर्वाद देते हैं। हरितालिका तीज व्रत इतना लोकप्रियता प्राप्त कर ली है कि घर-घर में यह पर्व मनाया जाता है जिसे देखा गया कि पंडित पुरोहित को अपने घर ले जाने के लिए खींचा तानी भी करते देखे गए ।सभी घरों में इसकी कथा होती है तथा पूरे विधि विधान के साथ महिलाएं पूर्ण रात जागरण कर पूजा को पूर्ण करती है । सुबह होते हैं पूर्णाहुति करते हुए जलाशय में गौरी शंकर की प्रतिमा को विसर्जित कर पारण करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.