April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल ने आयोजित की शिक्षक सम्मान समारोह ।

आदर्श पब्लिक स्कूल ने आयोजित की शिक्षक सम्मान समारोह ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली )समाज के सबसे सजग प्रहरी के रूप में एक शिक्षक दिन-रात कुम्हार की भांति अपने कुंभ रूपी शिष्य को निखरने और सजाने में लगा देता है। जब शिष्य योग्य होकर अपने माता-पिता, गुरुजनों ,समाज व राष्ट्र की सेवा करता है तो इससे प्रफुल्लित होकर गुरु उन्हें हृदय से आशीर्वाद देते हैं ऐसी उद्गार सेवा निवृत शिक्षक राम बालक सिंह ,राम किशोर राय ,जगन्नाथ पंडित ने कहीं ।समारोह था आदर्श पब्लिक स्कूल सुरतपुर द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह ,जहां पर देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था ।समारोह की अध्यक्षता व संचालन विद्यालय के प्राचार्य शंकर कुमार मालाकार ने की । उन्होंने आगत अतिथियों एवं शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि हम चाहे जितने भी बड़े पद पर क्यों न चले जाए लेकिन अपने शिक्षकों के प्रति हमारे हृदय में श्रद्धा और सम्मान रहना चाहिए ,ताकि हमारे शिक्षक भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकें ।शिक्षक सम्मान में शिक्षक अजीत कुमार, दीपक कुमार ,विमल कुमार, राजेश मिश्रा, दिलीप कुमार, गुलशन ,अरुण कुमार ,संजय कुमार, मोहन सिंह, नवीन सिंह, सहित अन्य गण्यमान विद्वानों को विद्यालय की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.