227 किसानों के बीच किया गया बोनस वितरण/रिपोर्ट रंजीत कुमार
227 किसानों के बीच किया गया बोनस वितरण/रिपोर्ट रंजीत कुमार
विभूतिपुर /समस्तीपुर
प्रखंड के बढ़िया दूध उत्पादन समिति की ओर से 227 किसानो के बीच 3 लाख 97 हजार से अधिक रुपया का वितरण किया गया। इस बोनस वितरण समारोह की अध्यक्षता रामलखन महतो ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए पशु के खानपान,मिनरल,दवाई, सुधा दाना खिलाने की बात कही। वहीं कार्यपालक सहायक सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि किसान चाहे तो अपने घर मे सुधा दाना बनाकर कम खर्च पर में अधिक दुध उत्पादन कर सकते है। निजी कम्पनी के द्वारा दूध संग्रह किया जाता जिसमे कोई वापसी नहीं होता है। लेकिन मिथिला दुग्ध संघ आम के आम एवं गुठली का दाम भी देते है । मौके पर सोनेलाल राय,उमेश राय,वैजू पासवासन रामलखन महतो,सहित अन्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।
