April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

करौटा-पटनेर से अशोकधाम रेलवे स्टेशन के बीच सर्फेश ट्रायंगल पर

 

करौटा-पटनेर से अशोकधाम रेलवे स्टेशन के बीच सर्फेश ट्रायंगल पर
10.09.2024 को किया जायेगा स्पीड ट्रायल एवं सीआरएस निरीक्षण

हाजीपुर: 06.09.2024

करौटा-पटनेर से अशोकधाम रेलवे स्टेशन के बीच अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में नई विद्युतीकृत बीजी रेललाईन सर्फेश ट्रायंगल का संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा 10.09.2024 को निरीक्षण किया जाएगा । इसी क्रम में विशेष ट्रेन द्वारा इस रेलखंड पर तीव्र गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा ।

अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त स्पीड ट्रायल एवं निरीक्षण के दौरान रेलवे लाईन से दूर रहें । साथ ही समपार फाटकों को पार करते समय भी विशेष सावधानी रखें एवं ट्रेन की स्थित देख कर ही रेल लाईन पार करें । इसकी अवहेलना करने पर यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा ।

विदित हो कि करौटा पटनेर स्टेशन किउल-गया रेल लाईन पर स्थित एक स्टेशन है जबकि अशोकधाम स्टेशन पटना-झाझा मेन लाईन पर स्थित है। वर्तमान में गया-किउल रेलखंड से आने वाली ट्रेनों को यदि पटना की ओर जाना होता है तो ट्रेन पहले किउल जाती है, फिर वहां इंजन का रिर्वसल किया जाता है तब फिर पटना की ओर ट्रेन आती है ।

इस सर्फेश ट्रायंगल के चालू हो जाने से अब गया की ओर से पटना की ओर आने वाली ट्रेनें बिना किउल गये करौटा-पटनेर से सीधे अशोकधाम आ जाएंगी । इससे इंजन रिवर्सल की जरूरत नहीं होगी जिससे संरक्षित परिचालन के साथ ही समयपालन में काफी सुधार होगा ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.