April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“राष्ट्रीय लोक अदालत” की जानकारी को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

“राष्ट्रीय लोक अदालत” की जानकारी को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रितु कुमारी के निर्देशानुसार पारा विधिक सेवक संतोष कुमार एवं अमरेश कुमार के नेतृत्व में पहेतिया के आंगनबाडी केंद्र संख्या -154 मल्लाह टोली में “राष्ट्रीय लोक अदालत” की जानकारी को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी संतोष कुमार और अमरेश कुमार ने बताया गया कि आगामी शनिवार दिनांक 14 सितंबर को हाजीपुर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में “राष्ट्रीय लोक अदालत” का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।लोक अदालत के माध्यम से लंबित वाद-विवाद के मामले , दीवानी-फ़ौजदारी मामले,भूमि सम्बंधित विवाद ,बिजली बिल व पानी बिल के मामले, एन.आई.एक्ट 138 से संबंधित वाद, बैंक-बीमा,कर्ज अदायगी ,श्रम वाद,राजस्व वाद, वेतन भत्ता तथा सेवानिवृति लाभ सहित अन्य सुलहनीय मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है।राष्ट्रीय लोक अदालत में दिये गये फैसले को किसी भी कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है।साथ ही लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले फायदों और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका मीरा देवी, सरिता देवी, रीमा देवी, रूना देवी दुर्गा देवी, रीना देवी, अंजलि कुमारी, देवपती देवी, रामपती देवी,मुस्कान कुमारी, सुकदेव कुमार, आनंद सहनी, पल्लवी, अन्नू, अनामिका इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.