जिला बाल संरक्षण इकाई में जाकर बच्चों के साथ बैठक किया गया
जिला बाल संरक्षण इकाई में जाकर बच्चों के साथ बैठक किया गया
वैशाली जिला के अंतर्गत बाल श्रम से विमुक्त बच्चों को लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय आरंभ सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के अध्यक्ष तथा सदस्य और सूर्या राज्य स्तरीय कलेक्टिव नेटवर्क के अध्यक्ष को हाजीपुर के शिक्षा विभाग के (DEO SIR) विरेंद्र नारायण सर से बच्चों को मिलवाना चाहा लेकिन वीरेंद्र नारायण सर कहीं मीटिंग में व्यस्त थे जिस कारण बच्चों से मिलवाने में असमर्थ रहा उसके बाद हम श्रम संसाधन विभाग, और जिला बाल संरक्षण इकाई में जाकर बच्चों के साथ बैठक किया गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ADCP विनोद सर के द्वारा सभी बच्चों को बाल संरक्षण के बारे में तथा 1098 के बारे में समझाये।और बाल मजदूरी नही करना है। ये ठान लो कि पढ़ लिखकर कुछ बन कर दिखाना है फिर इसमे आरंभ सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के बच्चों को ADCP विनोद सर ने दशमलव और पाइथागोरस का आसान फार्मूला भी बताया तथा आरंभ सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के समूह के बच्चों को विनोद सर द्वारा नाश्ता भी कराया गया साथ में उनका यह भी कहना हुआ कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमसे जरूर आकर मिले उसके बाद बच्चों ने प्रवीण जी CPO (NIC) और अमूल्य जी CPO ( IC) बच्चों को बाल मजदूरी के से होने वाले हानियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि आप हमारे जीवन में किस प्रकार से हानिकारक पहुंचता है और जीवन को समाप्त कर देता है इसीलिए अपने अपने समुदाय में किसी भी बच्चे को बाल मजदूरी तथा बाल बिबाह नहीं करनी चाहिए और साथ में अमूल्य CPO (IC) सर के द्वारा सभी बच्चों को एक-एक कलम उपहार में भी दिया गया और कहा या कलम तुम लोगों की ताकत है अपनी ताकत को समझो और इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करें उसके बाद हम लोग CWC ऑफिस के अनुभव जी से मिले तथा आरंभ सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के बच्चों संस्था के द्वारा छापा गया उड़ान तथा उजाला पुस्तिका भी भेंट में दिया
