April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिले के विभिन्न संस्थाओं में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है: सुधीर शुक्ला 

वैशाली जिले के विभिन्न संस्थाओं में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है: सुधीर शुक्ला

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लालगंज के भगवान शंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान वैशाली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं के बीच संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वैशाली जिले के विभिन्न संस्थाओं में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बाल विभाग के दुष्परिणामों के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा सके तथा जिले में बाल विवाह जैसे कुरिति को संपूर्ण खत्म किया जा सके। इस दिशा में संस्था द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है । अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। सैकड़ो की संख्या में बाल विवाह इस वर्ष रोकी गई है। विदित हो कि विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में फैले बाल विवाह जैसे कुरीतियों के विरुद्ध संदर्भित विषय पर चित्रकला स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए मसीहत प्रवीण,द्वितीय स्थान के लिए शिखा सुमन और तृतीय स्थान के लिए आयुष कुमार को सम्मानित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः मासूमा प्रवीण को प्रथम तनु कुमारी को द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सना प्रवीण को चुना गया।वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियांशी कुमारी को प्रथम,अनुष्का कुमारी को द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सिद्धि कुमारी को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।साथ ही प्रतियोगिता में शामिल अन्य लगभग 400 छात्र /छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नसीम अख्तर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संतोष कुमार, अमरेश कुमार,शिक्षक संजय कुमार, हेमंत कुमार, अजीत कुमार,पंकज कुमार, संध्या कुमारी,निशा कुमारी, उमेश कुमार, प्रणव कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.