April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के सामुदायिक भवन पर लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम परियोजना के तहत जिला स्तरीय आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया!
* आजाद सर्वाइवल कलेक्टिव नेटवर्क की मासिक बैठक की शुरुआत सचिन मोहम्मद रिजवान के द्वारा किया गया इसके बाद आजाद नेटवर्क के सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिए एवं जिसमें प्रार्थना का बोल था इतनी शक्ति हमें दे ना दाता की मन का विश्वास कमजोर हो ना!
• आजाद नेटवर्क के सचिन मोहम्मद रिजवान के द्वारा सभी सदस्यों के बीच पिछले बैठक की समीक्षा की गई जिसमें जो मुद्दे का हाल हो गया उसे मुद्दे को लिखा गया एवं जो मुद्दे का हल नहीं हुआ उसे मुद्दे को सितंबर माह के अंत तक खत्म करने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई!
•वार्ड स्तरीय भंगुरता पैमान मापक पर जिला स्तरीय आजाद सर्वाइवल कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया

*उसके बाद आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यो के बच्चों ने अपने समुदाय को साफ सफाई से रखकर विद्यालय प्रांगण में फूल और फल का पौधा लगाने का निर्णय किया जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई!
* ट्यूशन शिक्षक के द्वार बच्चों के मासिक टेस्ट लेने पर जिला स्तरीय बच्चों के साथ चर्चा किया गया
* बच्चों को नशे की लत से बचाव के बारे में भी चर्चा किया गया ताकि समुदाय समुदाय के बच्चे में नशा की लत ना लगे और उनके समुदाय नशा मुक्त हो
* आजाद सर्वाइवल कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्य सूरज कुमार के द्वारा बताया गया बेलवा गांव में प्राथमिक विद्यालय में एक शौचालय है जो शौचालय खराब है दुर्गंध देती रहती है जिससे बच्चे शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं और वह बाहर जाते हैं शौचालय के लिए जिससे लड़की को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है आजाद नेटवर्क के सदस्यों के द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा कर समाधान हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसके संबंध में आवेदन पत्र देंगे जिस समस्या का समाधान हो सके जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई एवं सहयोग करने की बात कही!
* शिक्षा विकसित करने हेतु अतिरिक्त सामग्री देने पर चर्चा किया गया बच्चों को संबंधित सरकारी योजनाओं पर चर्चा किया गया!
* धन्यवाद ज्ञापन करके बैठक समाप्त किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.