April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अटल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डॉ अरुण श्रीवास्तव ।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अटल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डॉ अरुण श्रीवास्तव ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पटना ! बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों के सम्मान में “अटल शिक्षक सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया । जबकि अध्यक्षता प्रो गणेश प्रसाद सिंह ने की ।इस मौके पर डॉ दिलीप जायसवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ अरुण श्रीवास्तव को अटल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।समारोह के अवसर पर कई जाने-माने हस्तियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में जाने वाले हस्ती एवं महान समाज सेवक डॉ अरुण श्रीवास्तव को जनसाधारण लोगों में न्यायिक चेतन जागृत करने एवं नारी शिक्षा के उत्थान में अहम योगदान के लिए “अटल शिक्षक सम्मान ” से सम्मानित किया गया ।उन्हें अंग वस्त्र फूलों की गुलदस्ता और सम्मान प्रशस्ति पत्र से नवाज गया।
डॉ अरुण श्रीवास्तव सचिव एवं निदेशक बिहार इंस्टीट्यूट आफ लॉ कॉलेज पटना एवं डिन फैकल्टी ऑफ़ लॉ पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी पटना को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल
पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रास बिहारी सिंह एवं पटना विश्वविद्यालय के ही पूर्व कुलपति प्रो डॉ के सी सिंहा विधान पार्षद संजय मयूख प्रो उषा विद्यार्थी के हाथों सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जसवाल ने कहा कि वास्तव में शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है जो स्वयं दीपक की तरह जलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी आहुति देते हैं। पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रास विहारी सिंह ने कहा कि डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बिहार इंस्टीट्यूट आफ लॉ कॉलेज के माध्यम से ला के जानकार छात्र-छात्राओं की लंबी कतार खड़ी की है।डॉ श्रीवास्तव गरीब एवं मध्यवर्गीय लोगों त्वरित और सही न्याय दिलाने में बिहार इंस्टीट्यूट आफ लॉ कॉलेज के माध्यम से अहम भूमिका अदा किए हैं । अटल शिक्षक सम्मान समारोह में प्रो डॉ विजय कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग आर एन कॉलेज प्रो डॉ सत्येंद्र कुमार विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग एस एन एस कॉलेज हाजीपुर सुशील कुमार जमरीयार गणित विभाग सीवी रमन यूनिवर्सिटी प्रो डॉ मधु प्रभा सिंह प्राचार्य जेएनएल कॉलेज पटना डॉ मनोज कुमार गणित विभाग आर एन कॉलेज प्रो डॉ निखिल कुमार सिंह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना प्रो विश्वजीत कुमार सिंह बेगूसराय के अलावे डॉ गौतम कुमार सिंहा अभिषेक कुमार सिंह बिट्टू कुमार पंडित को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर संजय मलिक ने एवं पूर्व विधान पार्षद उषा विद्यार्थी प्राचार्य ने राष्ट्र निर्माता चाको के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक की महत्व महत्व को मैं जानता हूं शिक्षक के बिना किसी राष्ट्र की उन्नति का विकास का कल्पना नहीं की जा सकती है डॉ अरुण श्रीवास्तव ने अपने सम्मान समारोह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज और राष्ट्र के प्रति और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ा दी है मेरा तो यही तमन्ना है कि तेरा वैभव अमर रहे हम दिन चार रहे ना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.