April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भगवानपुर भाजपा दक्षिण मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान

भगवानपुर भाजपा दक्षिण मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान

। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

भगवानपुर (वैशाली )भारतीय जनता पार्टी के भगवानपुर प्रखंड के दक्षिण मंडल के बैनर तले सराय बाजार स्थित अकबर मलाही ग्राम पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया ।वैसे तो भाजपा द्वारा पूरे देश में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ।लोग मोबाइल पर मिस कॉल के जरिए भी भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। इस कार्य में भाजपा के पंचायत, प्रखंड, जिला अध्यक्षों की भूमिका सक्रिय देखी जा रही है। मंडल अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है । सदस्यता अभियान के मौके पर भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश प्रवक्ता कुंदन कुमार गुप्ता, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ,जिला सोनू सिंह, अति पिछड़ा मंडल अध्यक्ष चितरंजन भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.