April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सबसे पहले रक्तदान कर किया .

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पर शनिवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सबसे पहले रक्तदान कर किया . शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया . मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने कहा कि मनुष्य जीवन मे ब्लड की महत्व को जो समझ गया,जीवन को समझ गया है . रक्तदान महादान है. आपके द्वारा दिये गए रक्त किसी जरूरत मंद की जान बचा सकता है.
समय समय पर हम सभी को रक्तदान करना चाहिये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री कुमार ने उपस्थित रक्तदाताओं को कहा कि आप सभी जब भी रक्तदान करे तो सरकारी अस्पताल में ही करे. अन्य जगहों पर लगाये गए रक्तदान शिविर से बचे. आप लोग आज जो रक्तदान किया है ये रक्त जरूरत मंदो को निःशुल्क दिया जायेगा.
स्वस्थ्य मनुष्य को वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिये. रक्तदान करने से कैंसर, हार्ड अटैक की संभावना काफी कम हो जाती है . रक्तदान करने बालो में डॉ सत्यनारायण पासवान , डॉ संजय कुमार, साधना कुमारी, भुषण कुमार, बिजय कुमार, रागिनी कुमारी,संतोष कुमार,मंतोष कुमार सहित अन्य शामिल थे.
वहीं सदर अस्पताल से रक्तदान कराने आए टीम के एलटी प्रभारी मो शमिम , सुनिता कुमारी,राजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, गुलशन कुमार, ने रक्तदान करने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये का रक्तदान नही है जीवन दान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.