April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में भगत सिंह जयंती का एआईएसएफ करेगा भव्य आयोजन।

महुआ में भगत सिंह जयंती का एआईएसएफ करेगा भव्य आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ ( वैशाली ) ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन महुआ अंचल परिषद की बैठक महुआ प्रखंड के फूलार चौक स्थित सामुदायिक भवन में अंचल अध्यक्ष विकास दास के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
इस बैठक में शामिल एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने बताया कि आगामी 28 सितंबर को एआईएसएफ के बैनर तले भगत सिंह जयंती के अवसर पर महुआ बाजार में भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, भगत सिंह हमारे संगठन के आदर्श है उन्हीं के विचारों पर हमारी संगठन संघर्ष करती है । इस बैठक में संगठन की सदस्यता अभियान शुरू करने को लेकर चर्चा हुई ।
इस बैठक में शामिल एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष आदर्श रंजन ने कहा की आने वाले दिनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ हमारी संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ।
इस बैठक में शामिल एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।
इस बैठक में उत्कर्ष महाराज उर्फ बच्चा बाबू,आदर्श रंजन,गौरव यादव,नवजीत श्रीवास्तव,प्रसिद्ध जाटव ,अंकित पासवान,अनीश कुमार ,अनुज कुमार ,चंदन कुमार समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.