April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा और अनंत पूजा आज

देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा और अनंत पूजा आज
महुआ। रेणु सिंह
देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा और अनंत चतुर्दशी पूजा मंगलवार को होगा। पूजा को लेकर लोगों में भक्ति और उत्साह चरम पर है। पूजन के लिए जगह-जगह देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा बैठाई गई है।
महुआ के बिजली ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज, आरके डेयरी, विभिन्न गैरेज, गाड़ी संचालकों, बस स्टैंड के अलावा विभिन्न चौक चौराहा पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा बैठाकर पूजा की जाएगी। पूजा के पूर्व संध्या पर सोमवार को फलों की खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। वही अनंत चतुर्दशी पर व्रती भगवान विष्णु की कथा श्रवण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.