लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर लोकसभा सांसद पशुपति कुमार पारस जी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर हर्ष–अजय मालाकार ।।
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर लोकसभा सांसद पशुपति कुमार पारस जी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर हर्ष–अजय मालाकार ।
लोक जनशक्ति पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हाजीपुर लोकसभा सांसद आदरणीय पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाए जाने पर वैशाली जिला लोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप अपने मंत्रालय को बखूबी निभाएंगे एवं नई ऊंचाई को हासिल करेंगे। सभी लोजपा कार्यकर्ताओं ने कहां है कि आपके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर नए मुकाम को हासिल करेगा। लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार होते सभी देख पाएंगे। मोदी जी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सभी लोजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है। इसके लिए वैशाली जिला के सभी लोजपा कार्यकर्ता सहित हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के तमाम जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। हर्ष व्यक्त करने में हाजीपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, दलित सेना प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,लोजपा पंचायती राज जिला अध्यक्ष अजय मालाकार,कामेश्वर सिंह,अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष रणविजय चौरसिया,दलित सेना जिलाध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, लोजपा नेत्री संजू चंद्रा,प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,जिला महासचिव शिवनाथ पासवान, गौरीशंकर पासवान,विमल ठाकुर, डॉ शैलेंद्र गुप्ता,विकास कुमार मोहबिया,राजाराम सिंह,रोहित कुमार,मनोज कुमार,सच्चिदानंद सिंह,नरेश पासवान सरपंच,देव कुमार सिंह,विवेक भारती, देवीलाल पासवान,महेश पासवान,सुरेंद्र शाह सहित सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामना दी।
