April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने किया पटना-गया एवं सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने किया पटना-गया एवं सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

हाजीपुर- 20.09.2024

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज पटना-गया तथा सोननगर-गढ़वा रोड-चंद्रपुरा-पारसनाथ-कोडरमा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरन उन्होंने रेलमार्ग में पड़नेवाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया ।

दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में महाप्रबंधक के साथ उपस्थित रहे ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.