April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मध्य रेल में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु श्रमदान एवं वॉकथॉन का आयोजन

पूर्व मध्य रेल में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु श्रमदान एवं वॉकथॉन का आयोजन

हाजीपुर: 20.09.2024

पूर्व मध्य रेल द्वारा दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन किया किया जा रहा है । इसी कड़ी में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता अभियान को गति देने हेतु दानापुर मंडल में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्काउट एवं गाइड टीम द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। दानापुर रेलवे स्टेशन पर फिटनेस व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। आम लोगों तथा रेलवे कर्मचारियों की सहभागिता के साथ मोकामा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान भी किया गया। मंडल के बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, झाझा, राजेन्द्र नगर स्टेशन तथा पाटलिपुत्र रेल परिसर में भी वॉकथान का आयोजन किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पटना द्वारा अपनी टीम एवं प्रतिभागियों के साथ पटना रेलवे स्टेशन पर श्रमदान किया गया। एनजीओ, एबुडेंट लाइफ फाउंडेशन द्वारा पटना सिटी रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई को बढ़ावा देने हेतु श्रमदान किया गया। समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, कार्यालय से रेलवे कॉलोनी, तक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा वॉकथान का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के मद्देनजर नरकटियागंज, दरभंगा, सुगौली तथा रक्सौल स्टेशनों पर भी पब्लिक रैली का आयोजन किया गया ।

इसी तरह धनबाद मंडल में स्वच्छता ही सेवा के तीसरे दिन रेलवे ऑडिटोरियम धनबाद में बाईक रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रसार हेतु हाथों में स्वच्छता संदेश रूपी बैनर के साथ वॉकथान का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सोनपुर मंडल के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता संदेश देने के उद्देश्य से स्काउट एवं गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सोनपुर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों, यथा-हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, मानसी, बेगुसराय इत्यादि स्टेशनों पर सफाई मित्रों की सहायता से नाले की साफ-सफाई की गयी।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.