April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रात्रि में जिला के जमाव क्षेत्र में डीएम और एसपी का सघन दौरा

रात्रि में जिला के जमाव क्षेत्र में डीएम और एसपी का सघन दौरा

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर देर शाम जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीना और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से वैशाली जिला में गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि और जल जमाव क्षेत्र में सघन दौरा किया गया।
सुबह में डीएम द्वारा राघोपुर का दौरा किया गया था।
शाम में तेरसिया का दौरा हुआ और वहां वार्ड नंबर 41 में पीड़ितों के लिए निर्मित शिविर का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से भी मिले जो अपने-अपने मवेशियों के साथ यहां आश्रय लिए हुए हैं। उन्हें भरोसा दिया गया कि जिला प्रशासन उनके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।
इसके बाद डीएम और एसपी महनार के गनियारी में पीड़ितों के लिए बने कैम्प का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वे हसनपुर दक्षिणी गए और महनार के एसडीएम को तत्काल सभी बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया।
गणिनाथ मंदिर के पास सड़क पर पानी आ गया था, इसे रात में ही बंद करने के लिए अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल के सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
जिला पदाधिकारी ने लोग लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी सेवा में 24 घंटे मुस्तैद है। तीन पारियों में जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगा दी गई है। कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है। डॉक्टर दवा के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद है और पशुओं को देखभाल के लिए पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है और इसमें सभी पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.