NEP छात्रों का ज्ञानवर्धन कराएगा डा० शाज़िया फातमा
NEP छात्रों का ज्ञानवर्धन कराएगा डा० शाज़िया फातमा
पटना, 20 सितंबर । आज बी० ०एन०आर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय Reimagining Education Through Art विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सुश्री कुमारी पल्लवी लेक्चरर एवं क्राफ्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और इस कार्यशाला का अपने कर कमलों से उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डा०शाज़िया फातमा ने NEP ( राष्ट्रीय शिक्षा नीति ) पर प्रकाश डाला और बताया के इस नीति के पूर्ण रूपेण कार्यान्वयन के बाद छात्र बोलने की कला के साथ-साथ वस्तु स्थिति का अर्थ अनुवाद एवं उच्चारण भी भली भांति सीख पाएंगे। डा०शारदा कुमारी डा०वंदना कुमारी डा०विभा कुमारी डा० पुष्पा कुमारी मो०मोकर्रम आसिफ, निलोफर अफरोज़ रेणु कुमारी प्रियंका नितेश सिन्हा आदि भी उपस्थित रहें।
