एक पेड़ मां के नाम परिचर्चा में लोगों ने रख अपने उद्गार
एक पेड़ मां के नाम परिचर्चा में लोगों ने रख अपने उद्गार
महुआ रेणु सिंह
स्थानीय निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें आगत अतिथियों ने पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उक्त विषय पर परिचय की।
परिचर्चा की शुरुआत प्रो मिथिलेश द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रो संजय कुमार सिंह, डा अजीत कुमार सिंह, प्रो अरविन्द कुमार झा आदि लोगों ने पर्यावरण संतुलन को लेकर पौधारोपण करने के लिए अपने उद्दगार व्यक्त किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र सामाना होता है। प्रो शिवशरण सिंह, प्रो सभाजीत सिंह, प्रो श्रीप्रकाश सिंह, डा अर्जुन प्रसाद सिंह, अनुज कुमार सिंह, डा संजुला रानी, मैं भी अपने विचार व्यक्त किए। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डा राजकुमार सिंह ने महाविद्याय में स्वच्छता पखवारा पर किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। यहां लोगों द्वारा कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
