अभिनेता-निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने ली कोरोना की दूसरी डोज /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
अभिनेता-निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने ली कोरोना की दूसरी डोज /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
L
– हार्ट अटैक, फेफड़ा संक्रमित होने के बावजूद लिया टीका
– लोगों से किया कोविड टीकाकरण कराने की अपील
मोतिहारी, 09 जुलाई।
शहर के मठिया जिरात निवासी युवराज मीडिया एंड इंटरटेनमेंट के निर्देशक व भोजपुरी फ़िल्म के सेलिब्रिटी 51 वर्षीय अभिनेता राजेश अस्थाना ने मोतिहारी के हीरालाल साह मध्य विद्यालय में अवस्थित टीकाकरण केन्द्र में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली। एएनएम रजनी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने उनका टीकाकरण किया। टीका लेने के बाद अभिनेता ने बताया कि अपने एवं परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड 19 का टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने कहा हम “सुरक्षित तभी हमारा परिवार सुरक्षित है। कोविड के टीके से बहुत लाभ हैं। यह कोरोना के साथ कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
– कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले जरूर कराएं टीकाकरण
डा.राजेश अस्थाना ने बताया कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सरकार द्वारा मुफ्त में दी जा रही वैक्सीन का लाभ उठाना परिवार। समाज को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। जब तक हम खुद सुरक्षित नहीं रहेंगें तब तक क्या परिवार को सुरक्षित कर पाएंगे| इसीलिए मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ साथ कोरोना का टीका लगवाना बहुत ही आवश्यक है।
– निर्धारित समय सीमा पर कराएं टीकाकरण:
डा.राजेश अस्थाना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सरकार द्वारा निर्धारित टीकाकरण की समय सीमा में उन्हें टीका जरूर लेना चाहिए। डा. अस्थाना ने बताया मुझे पूर्व में 2 बार हार्ट अटैक हो चुका है। मेरा 65% फेफड़ा भी संक्रमित है। फ़िर भी मैने बिना डरे टीका लगवाया है। दोनों टीकाकरण के बाद मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूँ।
– दूसरी डोज़ के बाद बनेगी शरीर में एंटीबॉडी:
डा. अस्थाना ने कहा कि दूसरी डोज़ की वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को कोविड- 19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन जारी रखना जरूरी है। क्योंकि, वैक्सीन लेने के तुरंत बाद ही कोविड- 19 का खतरा खत्म नहीं हो जाएगा। इसलिए, एहतियात जारी रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं हो और खुद के साथ पूरा समाज भी सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज़ के कुछ दिनों के बाद अब शरीर में एंटी बॉडी बनेगी जो हमें कोरोना के खतरों से भी बचाएगा । डॉ राजेश अस्थाना ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। टीकाकरण कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों की टीम द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी सत्र स्थल पर आवश्यक सहयोग किया जा रहा है । उन्होंने बताया कोविड टीकाकरण में लगातार स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं । सभी मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं ।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
