May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लखनऊ मंडल के शाहगंज स्टेशन परया र्ड रिमॉडलिंग हेतु एनआई कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

लखनऊ मंडल के शाहगंज स्टेशन परया र्ड रिमॉडलिंग हेतु एनआई कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

हाजीपुर-23.09.2024

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द/मार्ग परिवर्तन/आंशिक समापन/प्रारंभ कर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें –

1. आनन्द विहार टर्मिनल से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस ।
2. रक्सौल से 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ।
3. अहमदाबाद से 27 सितम्बर को खुलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती क्लोन स्पेशल।
4. दरभंगा से 30 सितम्बर को खुलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती क्लोन स्पेशल ।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें –

वाराणसी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. धनबाद से 23 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस ।
2. फिरोजपुर से 23 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस ।
3. हावड़ा से 23 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस ।
4. योगनगरी ऋषिकेश से 23 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस ।

लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें –

5. कोटा से 26, 27, 29 सितम्बर एवं 03 तथा 04 अक्टूबर को खुलने वाली गाड़ी सं. 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस ।
6. मालदा टाउन से 24, 25, 27, 29 सितम्बर एवं 01, 02 तथा 04 अक्टूबर को खुलने वाली गाड़ी सं. 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस ।
7. दिल्ली से 24, 26, 27, 29 सितम्बर एवं 01, 03 तथा 04 अक्टूबर को खुलने वाली गाड़ी सं. 13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस ।
8. गुवाहाटी से 23 एवं 30 सितम्बर को खुलने वाली गाड़ी सं. 15636 गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस ।
9. कामाख्या से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को खुलने वाली गाड़ी सं. 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस ।
10. अमृतसर से 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस ।
11. इंदौर से 28 सितम्बर 2024 को खुलने वाली 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस ।
12. टाटानगर से 23, 25, एवं 30 सितम्बर तथा 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 18103 टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ।

जफराबाद-सुलतानपुर- अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेन –
13. पटना जं. से 24, 25, 26, 28, 29, 30 सितम्बर एवं 01, 02, 03, 05 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 22345 पटना जं.-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ।

छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें –
14. जयनगर से 24, 27, 29 सितम्बर तथा 01 एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस।
15. अमृतसर से 23, 25, 28, 30 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस ।
16. किशनगंज से 24, 27, 29 सितम्बर तथा 01 एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस ।
17. अजमेर से 23, 24, 26, 30 सितम्बर तथा 01 एवं 03 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस ।
18. अहमदाबाद से 25, 27, 29 सितम्बर तथा 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ।
19. दरभंगा से 25, 28, 30 सितम्बर तथा 02 एवं 05 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ।
20. जयनगर से 24, 27, 29 सितम्बर तथा 01 एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ।
21. अमृतसर से 25, 27, 29 सितम्बर तथा 02 एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ।

छपरा-गोरखपुर-.मनकापुर-अयोध्याधाम के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें –
22. सूरत से 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
22. सूरत से 29 सितम्बर, 2024 को खुलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. आसनसोल से 24 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस का आंशिक समापन आजमगढ़ में की जाएगी ।
2. गोंडा से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आजमगढ़ से की जाएगी ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.