February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र । चरित्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं ।प्रधानाचार्य/रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र ।
चरित्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं ।प्रधानाचार्य
जीरादेई । प्रखण्ड क्षेत्र के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर में बीएड द्वतीय वर्ष के छात्रों को शनिवार को 16 सप्ताह की प्रशिक्षण की प्रमाण पत्र दिया गया । सभी छात्र प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन ठेपहा के छात्र थे ।प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र देते हुए बीएड छात्रों से कहा कि चरित्र निर्माण में अपनी ऊर्जा को लगाएं तथा शिक्षक की गरिमा को बरकरार रखना प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए । इस मौके पर शिक्षक घनश्याम सिन्हा, अंकित मिश्र ,बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र क्रमशः दीपक कुमार दुबे,माधुरी कुमारी ,स्वेता कुमारी ,अभय प्रकाश यादव,अजय कुमार,विवेक कुमार,संतोष कुमार महतो,गुड्डू कुमार,रजनीश कुमार,आनन्द कुमार,शशि कुमार,रूपेश कुमार प्रसाद उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.