सरदार भगत सिंह ने अपनी मां की ममता से ज्यादा भारत मां को तवज्जो दी : डॉ अजीत कुमार ।
सरदार भगत सिंह ने अपनी मां की ममता से ज्यादा भारत मां को तवज्जो दी : डॉ अजीत कुमार ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)
सरदार भगत सिंह ने अपनी मां की ममता से ज्यादा भारत मां को तवज्जो दी।
उक्त बातें शहीद ए आज़म lसरदार भगत सिंह के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए में भाजपा नेता डॉ अजीत कुमार ने कहीं. । उन्होंने कहा कि भगत सिंह के पूरा परिवार ही क्रांतिकारी और आजादी के दीवाने थे ।उनके पिता किशन सिंह मां विद्यावती ,चाचा अजीत सिंह एवं स्वर्ण सिंह सभी देश के आजादी के दीवाने थे । उसके बाद राजगुरु सुखदेव के साथ मिलकर काकोरी कांड, ब्रिटिश इंडिया इमरजेंसी सेंट्रल असेंबली हॉल में बम कांड कर ब्रिटिश हुकूमत को हिला कर रख दिए थे।
समारोह स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान बिहार के तत्वाधान में पुरानी गंडक पुल रोड जोहरी बाजार हरिपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया।
सरदार भगत सिंह की जयंती “राष्ट्र रक्षा संकल्प दिवस “के रूप में मनाया गया ।राष्ट्र रक्षा के साथ-साथ युवाओं को नशा न करने एवं रास्ते राष्ट्र विरोधी विध्वंसकारी तत्व से भी निपटने का संकल्प लिया ।
समारोह का प्रारंभ वंदे मातरम एवं रंग दे बसंती चोला गीत से हुई ।
समारोह का उद्घाटन वैदिक रीति रिवाज से प्रो गणेश प्रसाद सिंह प्रो दामोदर प्रसाद सिंह शिवनाथ सिंह जय नारायण सिंह महाशंकर सिंह एवं अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और सरदार भगत सिंह के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि कर समारोह का उद्घाटन किया।
जयंती समारोह की अध्यक्षता डॉ अजीत कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग देवचंद महाविद्यालय सह सचिव, स्वामी विवेकानंद सामाजिक सोच संस्थान में की। जबकि संचालन राजा सिंह कुशवाहा ने किया।
