May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ज्योति ज्योत गुरु पर्व का आयोजन

ज्योति ज्योत गुरु पर्व का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
ज्योति ज्योत गुरु पर्व के अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर, पटना साहिब के अधीनस्थ स्थानीय लालगंज के रेपुरा स्थित नानक शाही गुरुद्वारा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ज्योति ज्योत गुरु पर्व कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुधा देवी, नगर परिषद के सभापति कंचन साह,पूर्व नगर अध्यक्ष,नवीन कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, जितेन्द्र कुमार सिंह, समाज सेविका, मंजू सिंह, कई पुरुस्कारों से सम्मानित, मनोरमा सिंह को गुरुद्वारे की ओर से सचिव, प्रदीप कुमार ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। पटना एवं मुजफ्फरपुर से आए रागी जत्था ने भजन कीर्तन से लोगों का मन मोह लिया। शिवपुर से आए जत्था सहित श्रद्धालु एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। भजन कीर्तन और अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सिख गुरुओ एवं उनके अनुयाइयों ने अपना जीवन त्याग दिया, परन्तु धर्म का त्याग नहीं किया। सिख धर्मावलंबियों के लिए वैशाली जिले के रेपुरा (लालगंज) स्थित “नानकशाही गुरुद्वारा” बहुत पवित्र स्थान माना जाता है।राज्य एवं राज्य के बाहर फैले सिख धर्मावलंबियों के लिए बहुत पवित्र स्थल माना जाता है। गुरुनानक देव जी तिब्बत यात्रा के क्रम में यहां आए थे और उनके सम्मान में यहां के लोगों ने यह भूमि दी थी। यहाँ 1704 पृष्ठों की “गुरुग्रंथ साहेब” की पांडुलिपि संरक्षित है,जिसके जिल्द पर सोने की पानी की लिखावट है। साथ ही एक दुर्लभ शंख भी यहाँ सुरक्षित रखा गया है। नानक शाही गुरुद्वारा को तीन सौ गुरुद्वारे की गद्दी माना गया है। गौरतलब है कि यहां कोई सिख परिवार नहीं बसा है बावजूद इसके हिंदुओं ने ही इस गुरुद्वारे को अपनी थाती मानकर बड़े स्नेह प्यार से सहेज कर रखा गया है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सचिव प्रदीप कुमार और उनके सहयोगी राजा केसरी और भरत जी के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने गुरु महाराज के त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.