April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अम्बेडकर भवन का उद्घाटन माननीय मुखिया श्रीमती जानती देवी द्वारा किया गया

अम्बेडकर भवन का उद्घाटन माननीय मुखिया श्रीमती जानती देवी द्वारा किया गया

सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर पंचायत के सलेश स्थान वार्ड संख्या तीन मे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर अम्बेडकर भवन का उद्घाटन माननीय मुखिया श्रीमती जानती देवी द्वारा किया गया l जिसमे मुख्य रूप से प्रखंड सहदेई बुज़ुर्ग के पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार राय, सुल्तानपुर पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य धर्मराज पासवान मौजूद रहें l मुखिया जानती देवी ने कहा हम जब तक मुखिया पद पर रहेंगे, तब तक पुरे निष्ठां और संघर्ष के साथ इस पंचायत का विकास करती रहूंगी l मैं शुभकामनायें देती हूँ उन गरीब नन्हे -मुन्ने बच्चों को जो इस विद्यालय मे पढ़ेंगे, सब पढ़े, सब बढ़े l पूर्व प्रखंड प्रमुख सह मुखिया पति अनिल कुमार राय ने कहा कि जो विकास का काम किसी ने नहीं किया वो काम विकास का निरंतर करता हूँ और करता रहूँगा, चाहे जितना मुश्किल आ जाये, हर मुश्किलों का सामना करते हुए विकास का काम करता रहूँगा l बताते चले कि इस विद्यालय मे कुल तीन वर्ग -कक्ष कमरे,, एक कार्यालय कमरा आदि है l इस विद्यालय के निर्माण मे कुल लागत 26 लाख रूपये है l इस कार्यक्रम मे इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फैयाज़,सहायक शिक्षक नीरज कुमार,स्वच्छता पर्यंवेक्षक शमशेर अली खान,उपमुखिया सरिता कुमारी, समाजसेवी महेश्वर राय, उमेश राय, अशोक पासवान, रामईश्वर पासवान,विनंदेश्वर पासवान, वीरेंद्र पासवान, उत्कर्मित मध्य विद्यालय सुल्तानपुर पूर्वी के प्रधानाध्यापक जीतेन्द्र पंडित,शिक्षक राकेश कुमार, राम कुमार ठाकुर,नीतू कुमारी, नाहिद परवीन, कुमारी वैष्णवी,रुमा कुमारी, रूपा कुमारी,रिंकू कुमारी,बाल कृष्ण, सैकड़ो ग्रामीण आदि शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.