April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्मान समारोह का आयोजन

सम्मान समारोह का आयोजन

*गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन*

*पद्मश्री डॉ जे.के. सिंह और पद्मश्री अशोक ‘विश्वास’ के हाथों सम्मानित हुए प्रतिभाशाली व्यक्तितत्व*

बिहार की राजधानी पटना स्थित कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह के आवास पर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक डॉ शशि भूषण कुमार की अध्यक्षता में संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उदघाटन पद्मश्री डॉ जे.के.सिंह , पद्मश्री श्री अशोक ‘विश्वास’ और डॉ शशि भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी समारोह को संबोधित करते हुए पद्मश्री डॉ जे.के. सिंह ने कहा कि विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान गांधी के विचारों में है। उन्होंने गांधी के विचारों को अपने निजी जीवन में शामिल करने पर बल दिया। पद्मश्री श्री अशोक ‘विश्वास’ ने कहा कि महात्मा गांधी शासन-व्यवस्था में स्थानीय लोगों की भागीदारी के पक्षधर थे। उनका मानना था कि प्रजातंत्र वास्तव में तभी स्थापित हो सकता है, जब निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में स्थानीय नागरिकों की भूमिका हो। डॉ शशि भूषण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार टुडे सदैव से ही समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले उत्कृष्ट व्यक्तित्व का उत्साहवर्धन करता रहा है। आज का यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।
समारोह में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्व को ‘महात्मा गांधी नेशनल अवार्ड-2024’ से सम्मानित किया गया। समारोह में मंच संचालन अमित कुमार ‘विश्वास’ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुस्ताक कादिरी ने दिया।

इन्हें किया गया सम्मानित :
डॉ राणा नरेंद्र सिंह, श्री पवन कार्टूनिस्ट, मास्टर दिव्या झा, मो. मुस्ताक कादिरी, वैध सुरेश शर्मा, शिक्षाविद अजित कुमार, मो. कलीम अशरफ, डॉ फरजाना खातून, श्री नंद किशोर अग्रवाल, श्री राजा राम चौरसिया, श्री बिट्ठल नाथ सूर्या और डॉ राजकमल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.