जीए इंटर विद्यालय में बच्चों के बीच निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जीए इंटर विद्यालय में बच्चों के बीच निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जीए इंटर विद्यालय में बच्चों के बीच निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार झा ने किया। निबंध प्रतियोगिता में दीपक कुमार प्रथम स्थान , इशिका वर्मा एवं आदर्श कुमार द्वितीय स्थान तथा आदित्य राज एवं मरियम फातिमा तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में विशाल कुमार प्रथम स्थान , अंकित कुमार द्वितीय स्थान तथा मरियम फातिमा तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सबीहा आफरीन प्रथम स्थान , पुतुल कुमारी एवं आदर्श कुमार द्वितीय स्थान तथा आंचल गुप्ता एवं बबली कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य वैशाली जिले से बाल विवाह की कुप्रथा को खत्म करना है। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। जिसे हम सभी को मिलकर खत्म करना है। इस अवसर पर बच्चों को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी , अंजना सिंह , श्रीमती रुखसार , मुक्तिनाथ सिंह , रणधीर कुमार, बिंदा कुमार, विजय शंकर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा बाल विवाह के संबंध में छात्रों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कार्यक्रम के आयोजन में सामुदायिक कार्यकर्ता गुड्डू कुमार एवं राजू कुमार कार्यकर्ता योगदान दिया।
