बच्चों ने की डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति
बच्चों ने की डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति
महुआ। रेणु सिंह
नवरात्र पर माता की आराधना हो और डांडिया नृत्य नहीं तो सब कुछ व्यर्थ है। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा का प्रिय नृत्य डांडिया पर यहां सिंघाड़ा में बच्चों ने धूम मचाई। जमकर डांडिया नृत्य खेला और माता की आराधना की। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध महुआ के गोविंदपुर स्थित देवी माई सबका कल्याण करती हैं। उन्हें मनाने और खुश करने के लिए संत जोसेफ स्कूल के बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य पेश किया गया। स्कूल के निदेशक सीमा सिंह व सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में बच्चों ने जमकर डांडिया खेली और माता की आराधना की। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चे धार्मिक ड्रेस में थे और डांडिया से सबको लुभा रहे थे। बताया गया कि डांडिया माता का प्रिया नृत्य है। यह नृत्य से माता खुश होती है और उनका आशीर्वाद बरसता है। इस बार माता कहीं बाढ़ से तबाही मचा रखी है तो कहीं सुखार की स्थिति बनी है। माता को खुश करने और अपने बंदों पर स्नेह प्यार देने के लिए डांडिया की प्रस्तुति की गई।
