महुआ के मंगरू चौक के पास वाया नदी में गिरा कंटेनर गाड़ी से कूद कर जान बचाने में कामयाब हुआ चालक
महुआ के मंगरू चौक के पास वाया नदी में गिरा कंटेनर
गाड़ी से कूद कर जान बचाने में कामयाब हुआ चालक
महुआ। रेणु सिंह
मंगरू चौक से पहाड़पुर इमादपुर जाने वाली सड़क पर मंगरू चौक कढनिया के पास एक कंटेनर वाया नदी में जा गिरा। हालांकि गाड़ी अनियंत्रित होते देख चालक कूद कर जान बचा लिया।इधर कंटेनर नदी में उपलाते हुए आधा किलोमीटर दूर जा पहुंचा। जहां लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर स्थिर किया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जा रहा है कि पहाड़पुर की ओर से मंगरू चौक की तरफ आ रहे एक कंटेनर के चालक दूसरे वाहन के चकमे में आकर संतुलन खो दिया। इस दौरान गाड़ी करीब 20 फीट गहरी नदी में पलट गई। हल्ला हुआ और लोगों की भी उमड़ पड़ी। इस बीच नदी में पलटी गाड़ी उपलाते हुए आधा किलोमीटर दूर सती स्थान जा पहुंची। जहां कुछ तारकों ने उसे रस्सी से बांधकर स्थिर कर दिया। लोगों ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में गिरते समय चालक गेट खोलकर कूद गया। जिसके कारण उसकी जान बच गई। हालांकि लोगों का यह भी कहना था की गाड़ी में खलासी या और सवार थे। यह जानकारी नहीं मिल पाई है। गाड़ी से कूदने के बाद चालक कहीं छुप गया। सूचना पर डायल 112 भी पहुंची।
