शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई।
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई।
रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ।
महुआ: महुआ प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि की धूम मची है. चारों और भक्ति का माहौल है. भक्तों में उत्साह और उमंग है. नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को देवी मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई. पुरानी बाजार महुआ में देवी पंडालों में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव में नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई. माता रानी का पूजा आचार्य संजय मिश्रा के द्वारा पूरे विधि विधान से कराया जा रहा है । भक्तों ने मां से घर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना की है। आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप का नाम चंद्रघंटा है। इनका यह स्वरूप परम शांति दायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। मां चंद्रघंटा की मुद्रा सदैव युद्ध के लिए अभिमुख रहने से भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र ही कर देती हैं। इनका वाहन सिंह है तथा उनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है ।उन्होंने बताया कि मां चंद्रघंटा सभी 12 राशियों के लिए शुभ हैं। धनु और मीन राशि के लिए विशेष फलदाई है। मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग अति प्रिय है। भक्त पूजा के समय सूर्य की आभा के समान रंग के वस्त्र धारण कर मां की आराधना करें। मां की साधना से जातक को प्रेत बाधा, किसी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है। मां के पूजन करने से शरीर को तेज प्राप्त होता है और जातक को अपने कर्मों पर विशेष आत्मविश्वास मिलता है। विद्यार्थियों के लिए मां साक्षात विद्या प्रदान करती हैं। वहीं देवी मां भक्तों की सभी प्रकार से रक्षा करती हैं। इस मौके पर विकाश जायसवाल, रंजन ठाकुर, गौरव सोनी, कुमार कौशिक , अमन जायसवाल, नैतिक ठाकुर, राजू माली, अजय ठाकुर, गोलु ठाकुर, अजय पैटी, सुमन गुप्ता, विजय गुप्ता, विनोद साह, प्रभात जायसवाल, साहिल ठाकुर, मुकेश सिन्हा, मंटू तिवारी, मोहन सिंह, मनिष ठाकुर, समोद कुमार, पंकज चौधरी , शंकर पटवा, भगवान चौधरी, श्री राम चौधरी आदि लोग थे ।
