April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपराधी को सरंक्षण देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गोरौल पुलिस ने करहरी पुल के निकट से अपराधी को सरंक्षण देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
बताया गया है कि वांटेड अपराधी प्रिंस कुमार जो पटना बेउर जेल से इलाज के दौरान फरार हो गया था, जिसे कई बार हुसैना के आसपास देखा गया था.
इतना ही नही हुसैना खुर्द गांव
निवासी गुंजन कुमार उर्फ अभय के यहां भी प्रिंस का आना-जाना था,
जिसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस गुंजन पर दबाव बनाने लगा ,
जिसके डर से वह गांव छोड़कर कर फरार हो गया था. पुलिस को जब सूचना मिली कि गुंजन पुनः
गांव आया हुआ है और पुल के निकट खड़ा है तो पुलिस ने उसे वही से धर दबोचा.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.