April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुशवाहा सॉन्ग ने प्रखंड कमेटी को दिए 10 हजार के चेक

कुशवाहा सॉन्ग ने प्रखंड कमेटी को दिए 10 हजार के चेक
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड संगठन द्वारा अच्छे कार्य करने के लिए कुशवाहा संघ की ओर से कमेटी को 10 हजार की सहयोग राशि दी गई है। यह राशि प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह को संगठन के जिला सचिव पंकज कुशवाहा द्वारा रविवार को सोपा गया।
कुशवाहा संघ के जिला सचिव श्री कुशवाहा ने बताया कि महुआ प्रखंड कमेटी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला कमेटी की ओर से 10 हजार की सहयोग राशि सोपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रखंड कमेटी के द्वारा मैट्रिक इंटर और अन्य प्रतियोगिता में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ कई रचनात्मक कार्य किया जाता रहा है। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि सह डेयरी संचालक रंधीर कुमार सिंह के अलावा उमेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, अकिलदेव सिंह, रामसागर सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, अमित कुमार आदि उपस्थित थे। संघ के सदस्यों द्वारा बताया गया कि यह संगठन गरीब और असहायो के लिए निरंतर कार्य करते आ रही है। साथी शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान देने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.