April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पटना जंक्शन सहित 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली।

यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली !

पटना जंक्शन सहित 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली।

ऑनलाईन ऑर्डर की भी है सुविधा, मोबाईल ऐप व वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।

नई दिल्ली : 08.10.2024

त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं, तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवारत्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉंच की है।

नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे।

पटना जंक्शन, मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है। यात्री ऑन लाईन व मोबाईल ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

यह स्पेशल व्रत की थाली खासतौर पर नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है.

भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है, जिसमें यात्री IRCTC की ऐप पर जाकर, केवल अपना PNR नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं, या ऑनलाइन IRCTC की e-catering साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है, और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा।
**********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.