April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुरानी दिल्ली-गोड्डा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

पुरानी दिल्ली-गोड्डा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

रिपोर्ट. नसीम रब्बानी, हाजीपुर वैशाली
आज माननीय सांसद लोकसभा डॉ. निशिकांत दुबे एवं माननीय सांसद लोकसभा श्री मनोज तिवारी ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 14049/4050 पुरानी दिल्ली-गोड्डा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर श्री सुखविंदर सिंह, मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली, कर्नल विक्रम सिंह राणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली एवं दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह साप्ताहिक ट्रेन सोमवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली से रवाना होगी और मंगलवार को दोपहर 3:45 बजे गोड्डा पहुंचेगी और वापसी में यह ट्रेन बुधवार को सुबह 10 बजे गोड्डा से रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, गया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, जमुआ, न्यू गिरिडीह, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, देवघर, काकनी और हंसडीहापर रुकेगी। वहीं इन इलाकों के स्थानीय निवासियों को भी दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से गोड्डा की स्थानीय जनता को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी।

(हिमांशु शेखर उपाध्याय))
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी/उत्तर रेलवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.