रविदास समाज ने किया मृत्यु भोज खत्म करने का किया ऐलान ।
रविदास समाज ने किया मृत्यु भोज खत्म करने का किया ऐलान ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढानिया ग्राम में रविदास समाज की एक बैठक की गई। बैठक में समाज की ओर से राजद नेता विश्नदेव राम के बड़े भाई बतहु राम की मृत्यु उपरांत सर्व सम्मति से मृत्यु भोज को बंद करने का ऐलान किया गया ।साथ ही ब्राह्मणवादी व्यवस्था का बहिष्कार करते हुए बौद्ध धर्म के तहत श्रद्धांजलि सभा करने का निर्णय लिया गया ।इस निर्णय से समाज में फिजूल खर्च पर प्रतिबंध लगाने का एक संदेश भी दिया जाएगा ।ब्राह्मणवादी व्यवस्था को नकारते हुए समाज में शिक्षित होने का मिसाल पेश करना है ।आज की बैठक में रविदास समाज के बुद्धिजीवियों में रमन आजाद ,नंदलाल राम, जगदीश राम ,विष्णु देव राम, अजय दास, प्रमोद कुमार, उपेंद्र सुमन, रवि कुमार ,राजेंद्र कुमार, संतोष राम ,चंदन कुमार और दिवंगत बतहू राम के पुत्र सुरेंद्र राम भी उपस्थित थे।
