April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शराब माफिया को पकड़ने क्रम में हुई अधेड़ की मौत पर लोगों ने जमकर काटा बवाल ।

शराब माफिया को पकड़ने क्रम में हुई अधेड़ की मौत पर लोगों ने जमकर काटा बवाल ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) थाना क्षेत्र के जलालपुर गंगटी ग्राम की घटना है। जहां पर मद्य निषेध टोल फ्री नंबर पर शराब माफिया की सूचना मिली। सुबह के गश्ती दल सहायक अवर निरीक्षक भुवनेश्वर राम एवं सिपाही के साथ दलबल के साथ पहुंचे ।जैसे ही पुलिस की गाड़ी पहुंची ,लोग इधर-उधर भागने लगे ।इसी क्रम में पुलिस के भय के कारण करहटिया बुजुर्ग ,थाना कटहरा के निवासी राजेंद्र पासवान भी भागने लगे, जिससे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई ।वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया ।मौत की घटना के बाद जलालपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में भारी तनाव देखने को मिला। सड़कों पर लोग आग जलाकर भारी विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस क्रम में पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट करने की भी सूचना प्राप्त हुई है। महुआ आरक्षी उपाध्यक्ष सौरव सुमन द्वारा पुलिस बल की तैनाती कर तनाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया ।जिसमें कई थाने के पुलिस को भारी मशक्कत करते देखे गए। ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पर अटैक करने से कई सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि कई पुलिसकर्मी के गंभीर चोटे आई ,जिसका इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.