April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वार्ड सदस्या के बंद घर से चोरों ने की भीषण चोरी महुआ के कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के खतरी चक गांव की घटना

वार्ड सदस्या के बंद घर से चोरों ने की भीषण चोरी
महुआ के कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के खतरी चक गांव की घटना
महुआ। रेणु सिंह
वार्ड सदस्या के बंद घर से चोरों ने आराम से भीषण चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब मिली जब वार्ड सदस्या दिल्ली से लौटकर घर पहुंची। घर के कमरे के टूटे ताले और बिखरे सामान देखकर वह सन्न रह गई।
घटना महुआ थाने के कन्हौली बिशनपरसी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 खतरीचक गांव निवासी वार्ड सदस्या दुर्गा देवी के घर में घटी। शनिवार को वार्ड सदस्या दुर्गा देवी ने बताया कि वह एक महीने से दिल्ली पूरे परिवार के साथ थी। जब वह शुक्रवार को घर लौटी तो दो कमरे के ताले टूटे थे और पेटी, बक्सा, दीवान पलंग तोड़कर उसे समान गायब किया हुआ था। उन्होंने बताया कि कर उनके घर से मांग का टीका, मंगलसूत्र, चैन, अंगूठी, बाजू, पायल, पीतल के बर्तन, 15 साड़ी, लहंगा, नगदी शाहिद करीब 3 लाख से अधिक के समान उठा कर ले गए। उन्होंने बताया की बेटी खुशबू और पतोहू अंजलि के भी गहने थे। कर बंद घर में आराम से बैठकर गुटखा खाया और घटना का अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह चोरी एक-दो दिन पूर्व ही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.