April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस के खदेरने से अधेड़ की मौत पर परिजनों से मिले जदयू की टीम

पुलिस के खदेरने से अधेड़ की मौत पर परिजनों से मिले जदयू की टीम
महुआ। रेणु सिंह
पुलिस द्वारा खदेड़े जाने से एक अधेड़ की हुई मौत पर परिजनों से मिलने बुधवार को जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम के पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाई।

 

श्री राय के साथ अमित कुमार, दीपक कुमार दीपू आदि कटहारा थाने के करहटिया बुजुर्ग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पुलिस द्वारा खदड़े जाने से हुई मौत पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताया। टीम के पहुंचने पर मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने दुखभरी कथा सुनाई। बताया गया कि राजेंद्र पासवान बेटी गुड्डी की शादी तय कर रखे थे। नवंबर के प्रथम सप्ताह में शादी होनी थी। जिसके लिए वे सामान लाने और मजदूरी की पैसा लेने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे मौत हो गई। यह भी बताया गया की घटना के बाद पुलिस की कहर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों पर बरप रही है। पुलिस पहुंचकर लोगों को उठा ले जा रही है और महिलाओं की पिटाई कर दे रही है। स्वयं मृतक परिवार भी खौफजदा है। पुलिस की डर से अगल-बगल के लोग घर बंद कर खेती-बाड़ी के समय भाग गए हैं। अब मृतक का सनातन धर्म से होने वाले श्राद्ध कार्यक्रम होने पर भी पुलिस के कारण ग्रहण लगी है। जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने वरीय पदाधिकारी से बात की। इस मौके पर जलालपुर गंगटी पंचायत के मुखिया अमोद कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.