नप द्वारा घाटों की साफ सफाई शुरू
नप द्वारा घाटों की साफ सफाई शुरू
महुआ। रेणु सिंह
नगर परिषद महुआ के द्वारा स्थानीय वाया छठ घाट के साफ सफाई बुधवार को शुरू कर दी गई है। यहां छठ व्रतियों की सेवा को देखते हुए नगर प्रशासन अलर्ट है। बताया गया कि घाटों की साफ सफाई के साथ बैरिकेटिंग की जाएगी।

नगर परिषद के द्वारा यहां कालीघाट पर वाया नदी तट की साफ सफाई की गई। ताकि व्रतियों को अर्ध्यदान करने में परेशानी नहीं हो। यहां सफाई कर्मियों को छठ घाटों की साफ सफाई कर पानी में उपजे जलकुंभी, गंदगी आदि को भी साफ करने का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के निर्देश और सभापति नवीन चंद्र भारती व उपसभापति रोमी यादव के नेतृत्व में छठ घाटों की साफ सफाई युद्ध स्तर पर शुरू की गई है। बताया गया कि नगर परिषद अंतर्गत जहां-जहां व्रतियां छठ पर्व पर अर्ध्य देती हैं। वहां घाटों की साफ सफाई की जाएगी। बताया गया कि जहां पर पानी में बैरिकेडिंग की जरूरत होगी वहां यह व्यवस्था की जाएगी। छठ व्रतियों को सुविधा देने के लिए नगर प्रशासन कृत संकल्पित है। घाटों की साफ सफाई के साथ-साथ रौशनी और चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की जाएगी। वही खतरनाक घाटों को पर व्रत करने के लिए प्रतिबंधित भी किया जा रहा है।
