April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खनन एक्ट के विरोध में हड़ताल पर जाएंगे ट्रक मलिक

खनन एक्ट के विरोध में हड़ताल पर जाएंगे ट्रक मलिक
हाजीपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में खनन एक्ट के विरुद्ध लिए गए विभिन्न निर्णय
हाजीपुर। रेणु सिंह
खनन एक्ट के विरोध में ट्रक मालिक हड़ताल पर जाएंगे। हालांकि इसके पहले वह सरकार को मेमोरेंडम सौंपेंगे ।अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो उनका चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को हाजीपुर पासवान चौक के पास एक सभागार में बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक के दौरान लिया गया।
यह बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता और वैशाली जिला के अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें राज्य के सभी 38 जिला के ट्रक मालिक शामिल हुए। इस बैठक में ट्रक मालिकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि खनन एक्ट काला कानून लाया गया है। जिसके कारण ट्रक मालिकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसके विरुद्ध उनका चरणबद्ध आंदोलन होगा। बैठक में संगठन के अर्जुन मेहता के अलावा प्रदेश से आए अनीश पांडे, राजेश कुमार, दीप नारायण सिंह दीपक, अजय यादव, रामसेवक सिंह, लालबाबू यादव, अजय यादव, रामनारायण सिंह आदि ने कहा कि सरकार ट्रक संचालकों पर सौतेलापन व्यवहार कर रही है। उन्होंने सरकार को पहले 14 सूत्री मांगो का मेमोरेंडम सौपने का निर्णय लिया। इसके बाद वे चरणबद्ध आंदोलन पर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.