जिला निरीक्षण समिति ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान हाजीपुर का निरीक्षण
जिला निरीक्षण समिति ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान हाजीपुर का निरीक्षण
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
हाजीपुर, किशोर न्याय एवं बालकों की देखने की एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 41 के अधीन गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा वैशाली जिला में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान हाजीपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण समिति ने अपने निरीक्षण में संस्थान के संचालन को संतोषजनक पाया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दत्तक ग्रहण नियमावली 2022 के आलोक में परित्यक्त बच्चों को संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात तब तक ग्रहण में दिया जाता है। दत्तक ग्रहण में गए बच्चों के फॉलो अप का दस्तावेजीकरण और बेहतर तरीके से करने का सुझाव दिया गया ।
