राजनेता व रंगकर्मी सुरेंद्र पासवान शास्त्री नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर ।
राजनेता व रंगकर्मी सुरेंद्र पासवान शास्त्री नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले मे चार दशक तक राजनीतिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन के लिए पल पल समर्पित महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर ग्राम निवासी सुरेंद्र शास्त्री दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को आधी रात के बाद हृदय गति रुकने से उन्होंने आखरी सांस ली।

यादों में महान समाजसेवी रंगकर्मी राजनेता और सबके दिलो मे छाए रहने वाले महान जीवन यात्री सुरेन्द्र शास्त्री,2001की फाइल फोटो
बताते चले की वे कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक चिंतक, एवं महान रंगकर्मी के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में में भी अमिट छाप छोड़ी । वर्ष 1995 में कांग्रेस ने उन्हें महुआ विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था ,उसके बाद 2001 में महुआ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 से जिला पार्षद के रूप में निर्वाचित भी हुए। उसके बाद जदयू की राजनीति में आ गए और महुआ विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। भले ही वह दोनों विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने जनता का दिल जीतने में कामयाबी हासिल करते रहे ।वे कुशल वक्ता थे । उनकी वाणी में बड़ा ही ओज और जादू था, वे सामाजिक राजनीतिक बातो को शेरो शायरी के अंदाज में रखते थे, जिससे बुझे हुए दिल में भी जोश आ जाया करता था ।उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य किया।”वैशाली दीप” नाम की मासिक पत्रिका निकाली ,जिसका वे कुशल संपादन किया। साथ ही साथ उनके सहायक संपादक के रूप में मदन भारती तथा रामनाथ विद्रोही भी सहयोगी रहे । उनके छोटे भाई दिवंगत गुरुदयाल शास्त्री महुआ क्षेत्र के जाने-माने साहित्यकार व पत्रकार थे। पिछले कुछ वर्ष पहले उनका भी निधन हो गया था। इनके तीन पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं ।उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है ।बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक रंग कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।श्रद्धांजलि देने वालों में जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन ,महुआ प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, कामरेड विश्वनाथ विप्लवी ,जन सुराज पार्टी नेता डॉक्टर सुमन सिन्हा,पिंकी विप्लवि ,शिक्षक नेता पंकज कुशवाहा, कलाकार रमन आजाद ,अशोक अकेला, शिक्षाविद अजीत कुमार सिंह, सुधीर मालाकार,उमेश कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह,मनीष कुमार यादव , ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉक्टर सुरेश राय ,समसपुरा पंचायत के जनप्रतिनिधि गण शामिल थे।
