जागेश्वर राय ने दो गांवो को जोड़ने वाली चचरी पुल का किया उद्घाटन.
जागेश्वर राय ने दो गांवो को जोड़ने वाली चचरी पुल का किया उद्घाटन.
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गोरीगामा ग्राम में जदयू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने फीता काटकर चचरी पुल का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व स्थानीय लोगों ने जागेश्वर राय को फूल माला से स्वागत किया।पुल के उद्घाटन से स्थानीय गांव में किसानों के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है ।यह पुल गोरीगामा एवं चांद सराय को जोड़ती है। इसके उद्घाटन होने से दोनों गांव के किसानों एवं मजदूरों को काफी सहूलियत मिलेगी। शनिवार के हाट का लोग सीधा लाभ उठा पाएंगे।बीच में वाया नदी होने के कारण यह दोनों गांव आसपास होते हुए भी बटे हुए थे। लोगों को एक दूसरे के यहां जाने के लिए कई किलोमीटर चलकर जाना पड़ता था, जिससे अधिक समय एवं परेशानी का सामना करना पड़ता था। चचेरी पुल बनाने में स्थानीय लोगों ने अपनी तन मन धन से सहयोग किया है, इसके बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है ।पुल के उद्घाटन के बाद जागेश्वर राय ने कहा कि हमारी कोशिश है जिस प्रकार दो गांव को जोड़ने के लिए चचरी पुल का निर्माण किया गया है, उसी प्रकार एक दूसरे मनुष्य को जोड़ने के लिए दिल का रिश्ता मजबूत करने की आवश्यकता है ।जब तक हम एक दूसरे के दिल से दिल नहीं जुड़ेंगे, तब तक हम एक दूसरे की भावना कद्र नहीं कर पाएंगे, इसलिए सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समाज के हर तबके के लोगों को साथ में लेकर चलना होगा। उद्घाटन के समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
