April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ विधायक ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए विभिन्न निर्देश

महुआ विधायक ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए विभिन्न निर्देश
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन सोमवार को यहां विधानसभा के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों को हर संभव सुविधा देने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने छठ व्रतियों के लिए घाटों की साफ सफाई, बैरिकेटिंग, लाइटिंग, चेंजिंग रूम आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा।
विधायक डॉ रोशन महुआ के कालीघाट पहुंचे, जहां वाया नदी छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन से विभिन्न जानकारियां हासिल की साथ ही जहां पर गहरे पानी है वहां बैरिकेडिंग करने, भारतीयों को आने वाले रास्ते में उबर खाबर भूमि को समतल करने, घाटों की साफ सफाई अच्छे ढंग से करने, साउंड की व्यवस्था करने, जहां घाट पर अधिक भीड़ जुड़ती है वहां हर संभव व्यवस्था देने को कहा। बाद में वे विधानसभा के चेहराकला प्रखंड अंतर्गत कई घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ राजद के नसीम रब्बानी, रामाशंकर यादव, सुबोध राय, अशोक राय, रणविजय यादव, रौशन, धर्मेंद्र, दयानंद, मनोज, अमरजीत, अनिल गुप्ता, तौसीफ रजा, मुकेश यादव, सरोज, प्रमोद आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.