April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नगर में मां लक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू

महुआ नगर में मां लक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इस कड़ी में बताते चलें कि महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में नवयुवक लक्ष्मी पूजा समिति के द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू कर कर दी गई है। इसकी जानकारी कमेटी सुधीर गुप्ता , अजित पैटी, राजू मलकार , आशीष कुमार बिट्टू, कुमार कौशिक ,पंकज ठाकुर ,मंटू चौधरी, मंटू तिवारी, मुकेश ठाकुर, शौरभ गुप्ता, शुभम कुमार, राजकमल, दीपुद्द्त चौधरी, अमित पटवा, पंकज कुमार, विकाश गुप्ता, मंटू चौधरी, अजय पैटी, विजय, गुप्ता, मुकेश श्री सिन्हा, सोनू कुमार श्री कुमार, मनीष शुक्ला, अभिषेक उपाध्याय , अरविंद मोदी प्रभात जायसवाल, अमन कुमार, साहिल ठाकुर , ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से पुरानी बाजार में मां लक्ष्मी पूजा की जा रही है। वहीं भव्य पंडाल बनाने के लिए बांस बल्ले को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है । आचार्य संजय मिश्रा के द्वारा पूजा अर्चना किया जाएगा। वहीं मूर्तिकार सूरज कुमार के द्वारा प्रतिमा का अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं कमेटी के पुराने सदस्य सह सरंक्षक श्री भगवान चौधरी, श्री राम चौधरी, प्रेम गुप्ता, पशुपति गुप्ता, शंकर पटवा आनंद ठाकुर , आदि लोगो ने बताया की ये पूजा पुरानी बाज़ार मे पिछले 65 सालो से होती आ रही। जहाँ लोगो की सभी मनोकामना पुरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.