April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रैंमिबियन फार्मा स्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड की दवा केंद्र का उद्घाटन

रैंमिबियन फार्मा स्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड की दवा केंद्र का उद्घाटन
पहाड़पुर में शंकर वर्मा के आवास पर होलसेल काउंटर का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के पहाड़पुर में शंकर वर्मा कातिव के आवास पर रैमबियन फार्मा स्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की दवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। यहां से दवा की बिक्री वैशाली जिले के हर कोने-कोने में की जाएगी।
कंपनी के डायरेक्टर रवि रंजन और मनीषा कुमारी ने बताया कि रैमबियन फार्मा स्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड की हरेक प्रकार की दवा उत्पादन की जाती है। इसमें एंटीबायोटिक, पेरासिटामोल, एंजाइम से लेकर हर प्रकार की दवा है। यह दवा रोगियों पर काफी फायदेमंद होती है। रवि रंजन ने बताया कि यहां होलसेल काउंटर का उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन शंकर वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वैशाली जिला के प्रत्येक प्रखंड में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव रखकर डॉक्टर से मिलकर दबाव को लिखवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह दवा काउंटर का उद्घाटन किया गया है और जिले के प्रत्येक दवा काउंटर पर इस कंपनी की दवा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.