October 29, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज करेगा विकास: डा सुमन

जन सुराज करेगा विकास: डा सुमन
महुआ। रेणु सिंह
जन सुराज पार्टी महुआ का विकास करेगा। वही बिहार की विकास में वह अग्रणी भूमिका निभाएगा। मंगलवार को यहां प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी से जुड़े डॉ सुमन सिन्हा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जन सुराज ही एक ऐसी पार्टी होगी जो हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलेगी। यह बेरोजगारों को रोजगार के साथ शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम करेगी। डॉ सुमन सिन्हा ने बताया कि समाज को बदलने और नया आयाम पैदा करने के लिए जनसुराज आया है। यह बिहार को नया आयाम देगा। उन्होंने यह भी बताया कि जनसुराज की सरकार बनने पर शराबबंदी हटा दी जाएगी। किसानों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। शराबबंदी के कारण काफी नुकसान हो रहा है। आने वाले समय में जन सूराज आम जनता के विकास के लिए हर दिशा में काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.