April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धनतेरस पर छात्राओं ने सजाए रंगोली

धनतेरस पर छात्राओं ने सजाए रंगोली
महुआ। रेणु सिंह
दीपों का त्योहार दीपावली पर अगर रंगोली नहीं हो तो पर्व फीका पड़ जाता है। इस त्यौहार पर लोग रंग बिरंगी रंगोली बनाकर खुशी का इजहार करते हैं। इस बीच दीपावली के पूर्व धनतेरस पर मंगलवार को यहां मंगरू चौक स्थित संट जॉन्स गर्ल्स प्ले स्कूल पर छात्राओं के साथ शिक्षकों ने फूलों की रंगोली बनाकर खुशी का इजहार किया।
रंगोली बनाने को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह था। उन्होंने फूलों की रंगोली बनाकर उसे सजाया। उसे बनाने में शिक्षण गांव ने भी पूरा-पूरा सहयोग किया। यहां पर छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने अलग-अलग प्रकार की 14 रंगोलिया बनाई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ हुई। इस मौके पर स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय भी पहुंचे और रंगोली बनाने के लिए छात्राओं व शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.