महुआ इलाके में किसान परिवारों ने की अन्नकूट और गोवर्धन पूजा
महुआ इलाके में किसान परिवारों ने की अन्नकूट और गोवर्धन पूजा
महुआ। रेणु सिंह
किसान परिवार द्वारा शनिवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। इस मौके पर किसान मजदूर परिवार में खुशियां दिखी। उन्होंने मवेशियों को नहला धोकर नई रसिया पहनाई और पूजन किया।
कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को यह पूजा किसान मजदूर परिवार द्वारा धूमधाम से की जाती है। बताया गया कि किसान और मजदूर परिवार के लिए मवेशी आजीविका का एक बड़ा साधन होता है। छोटा किसान और मजदूर परिवार मवेशी पालकर अपनी आजीविका को चला लेता है। यह मवेशी उनके लिए एक बड़ा साधन माना गया है। वही भारत कृषि प्रधान देश है और खेती के लिए मवेशी से गोबर खाद मिलती है। खेतों से उपज लेने के लिए गोबर खाद का होना जरूरी है। भगवान श्री कृष्ण कुपित इंद्र से मवेशियों की रक्षा के लिए आज ही के दिन गोवर्धन पर्वत धारण किया था। इस कारण यह मवेशी पूजा किसान, मजदूर परिवारों के लिए अहम माना गया है। मवेशियों को इन परिवारों ने अच्छा से नहला धोकर उसे घास भूसा खिलाकर उनका पूजन किया। घर की सदस्यों ने मवेशियों की आरती उतारी और उनका पैर पूजन किया। गांव में यह गोवर्धन पूजा को लेकर उत्साह चरम पर रहा।
